Hindi News / उत्तरप्रदेश

योगी ने मां पाटेश्वरी देवी का किया दर्शन

Article Top Ad

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुप्त नवरात्रि के अवसर पर यहां देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। योगी आज सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे और मां का दर्शन,पूजन किया। बाद में योगी ने मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गायाें को गुड़ खिलाया और दुलार किया। इस अवसर पर उन्होने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और बच्चों से बातचीत कर उन्हे टॉफी और चाकलेट दीं।
बलरामपुर के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Mp News Online को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google