Hindi News / मध्य प्रदेश

नगर पालिका परिषद कोतमा में नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान उदघोष समय, अनिल गुप्ता

नगर-पालिका-परिषद-कोतमा-में-नवनियुक्त-एल्डरमैनों-का-भव्य-स्वागत-एवं-सम्मान-उदघोष-समय,-अनिल-गुप्ता
नगर पालिका परिषद कोतमा में नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान उदघोष समय, अनिल गुप्ता
Article Top Ad

​कोतमा 

नगर पालिका परिषद कोतमा में आज एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ, उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, पार्षद अभिषेक सराफ, पार्षद  राजेंद्र सोनी (रज्जू), प्रदीप सोनी, मनोज सोनी, अर्पण सिंह (बीकू) एवं परिषद के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​इस अवसर पर नगर के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मनोनीत किए गए नवनियुक्त एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद)—अजय तोमर, शैलेंद्र ताम्रकार, तृप्ति राधा सिंह, नन्नू गुप्ता, विजय पांडे एवं दीपक यादव का नगर पालिका परिवार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

​उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए उनके सफल, जनहितैषी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

​स्वागत समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी के साझा प्रयासों और जनसहयोग से हम एक विकासशील, स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध कोतमा के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे। नवमनोनीत एल्डरमैनों ने भी शीर्ष नेतृत्व एवं परिषद का आभार व्यक्त करते हुए नगर के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Mp News Online को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google