Hindi News / उत्तरप्रदेश

अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की यात्रा प्रदेश के विकास को देगी नई दिशा: योगी

Article Top Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक विकास परियोजना जनविश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम है और जनकल्याण की हर योजना अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की मजबूत आधारशिला है।
इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री मंगलवार को बहराइच और श्रावस्ती जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 748 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 153 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, आवास की चाबियां, अध्ययन सामग्री (स्टडी किट) तथा आयुष्मान कार्ड भी वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की यह यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास का संकल्प साकार हो सके।

Mp News Online को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google