Hindi News / छत्तीसगढ़

CG को बड़ी सौगात! डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को मिली मंजूरी, राजनांदगांव सांसद की मांग हुई पूरी

cg-को-बड़ी-सौगात!-डोंगरगढ़-कटघोरा-रेल-लाइन-को-मिली-मंजूरी,-राजनांदगांव-सांसद-की-मांग-हुई-पूरी
CG को बड़ी सौगात! डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को मिली मंजूरी, राजनांदगांव सांसद की मांग हुई पूरी
Article Top Ad

डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को मिली मंजूरी, क्षेत्र का होगा विकास
राजनांदगांव.

बहुप्रतीक्षित कटघोरा- डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद मिली इस स्वीकृति से पूरे संसदीय क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कटघोरा से डोंगरगढ़ तक प्रस्तावित यह नई ब्रॉडगेज विद्युतीकृत रेल लाइन लगभग 294.53 किलोमीटर लंबी होगी। परियोजना से कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस रेल परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 5950 करोड़ रुपये बताई गई है। रेल लाइन के शुरू होने से पिछड़े और रेल सुविधा से वंचित क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, खनिज परिवहन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना की स्वीकृति मिलने परसांसद संतोष पांडे ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही इस परियोजना के पूरा होने से आवागमन आसान होगा और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। रेल लाइन के निर्माण से डोंगरगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को देश के बड़े रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

संसदीय क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद संतोष पांडे और रेल मंत्रालय के प्रति आभार जताया है। सांसद संतोष पांडे ने बताया कि रेल लाइन लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ छुईखदान कवर्धा पंडरिया क्षेत्र को कवर करेगा जिससे बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी एवं मुंबई हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर रेल ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

Mp News Online को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google