Search News Monkey

Author: admin

MP में जलसंकट का खतरा: 11 जिलों में कम बारिश, इंदौर ने मांगे ₹50 करोड़; उज्जैन में सिर्फ 70 दिन का पानी

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में कम बारिश के कारण आने वाली गर्मियों से पहले ही जलसंकट की आशंका बढ़ने लगी है। प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से 80 प्रतिशत या उससे कम बारिश दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। नदियों, तालाबों और बांधों में पर्याप्त पानी नहीं होने से पेयजल आपूर्ति और खेती पर असर […]

MP में बिजली संकट के बीच राहत की उम्मीद, अगले सप्ताह मिल सकती है 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग और उत्पादन में कमी के बीच कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी सरकार को पत्र लिखकर कटौती बंद करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग कर रहे […]

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

श्रीनगर/शिमला/देहरादून। देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि जम्मू में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश की धौलाधार पर्वत शृंखला में भी ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में बारिश और तेज […]

इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: प्रधान आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों पर छापे, 33 अचल संपत्तियों का खुलासा

इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार को सुबह से देर रात तक चली इस कार्रवाई में लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीमों ने देवास के आदर्श नगर स्थित […]

लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खुलेगा या नहीं? दो मंत्रियों के अलग-अलग बयानों से असमंजस

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने और नई महिलाओं के नाम जोड़ने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के अलग-अलग बयानों से योजना में शामिल होने का इंतजार कर रही महिलाओं के बीच सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी […]

उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार

उज्जैन। दशहरे पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज की ओर से शहर की चार दशहरा उत्सव समितियों को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सवाल उठाया गया है कि दशहरे पर रावण दहन करने का आधार किस शास्त्र, वेद […]

टीकमगढ़ में 22 वर्षीय दलित युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दो अन्य पर भी आरोप

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतनगर में 22 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर […]

सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई

ग्वालियर। सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के बंटवारे का मामला एक बार फिर कानूनी पेचीदगियों में फंस गया है। लंबे समय से चल रहे इस बहुचर्चित विवाद में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहमति से समझौता प्रस्ताव तैयार कर अदालत में पेश किया गया था। हालांकि, प्रतिमा देवी […]

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500

लाड़ली बहनों को 14 अक्टूबर को मिलेगी 41वीं किस्त, खाते में आएंगे ₹1500 भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 14 अक्टूबर का दिन खास रहने वाला है। नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में […]

Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला जारी है। अक्टूबर 2022 में शुरू हुए चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के बाद से अब तक 28 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें वयस्क चीते और भारत में जन्मे शावक दोनों शामिल हैं। इस साल 12 अक्टूबर तक सात चीतों की मौत […]