Hindi News / मध्य प्रदेश

एनसीएल निगाही में स्क्रैप चोरी नाकाम, सुरक्षा टीम ने कैंपर पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार की चेन बरामद

एनसीएल-निगाही-में-स्क्रैप-चोरी-नाकाम,-सुरक्षा-टीम-ने-कैंपर-पकड़ी,-दो-आरोपी-गिरफ्तार,-₹20-हजार-की-चेन-बरामद
एनसीएल निगाही में स्क्रैप चोरी नाकाम, सुरक्षा टीम ने कैंपर पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार की चेन बरामद
Article Top Ad

एनसीएल निगाही में स्क्रैप चोरी नाकाम, सुरक्षा टीम ने कैंपर पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार की चेन बरामद

ईस्ट पार्किंग से जेसीबी में लोड हुआ स्क्रैप, बैरियर के बाहर सुरक्षा टीम ने पकड़ी कैंपर

सिंगरौली
एनसीएल की निगाही परियोजना में मशीनों के स्क्रैप की चोरी का मामला सामने आया है। परियोजना की सुरक्षा टीम की सतर्कता से चोरी कर ले जाई जा रही लोहे की दो पुरानी चेन बरामद कर ली गईं। मामले में नवानगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वरीय सुरक्षा निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव अपनी सुरक्षा टीम के सुरक्षा निरीक्षक सतेंद्र कुमार पाण्डेय और वरीय सुरक्षा निरीक्षक अनिल दुफारे के साथ एनसीएल निगाही परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान बैरियर नंबर-1 और रेलवे ओवरब्रिज के पास खदान की ओर से आती कैंपर वाहन क्रमांक MP53GA1204 को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन में एनसीएल की मशीनों में उपयोग होने वाली पुरानी लोहे की दो स्क्रैप चेन मिलीं, जिनकी कीमत करीब ₹20 हजार बताई गई है। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम रज्जू पुरी, पिता सत्रुधन पुरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी बिलासपुर (काम), चौकी शासन, थाना बैढ़न बताया। वाहन में उसके साथ अनिल कुमार शाह, पिता परशुराम शाह, उम्र 25 वर्ष, निवासी जरहा, थाना माड़ा भी मौजूद था।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे एनसीएल निगाही परियोजना के वेस्ट सेक्शन क्षेत्र से उक्त स्क्रैप चेन लेकर जा रहे थे। सुरक्षा टीम ने दोनों आरोपियों को स्क्रैप और वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया तथा नवानगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंपर वाहन एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर के कार्य में लगी हुई थी, जहां ईस्ट पार्किंग के पास नाली निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया कि जेसीबी मशीन की मदद से स्क्रैप चेन वाहन में लोड की गई थी। सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने बैरियर के बाहर रेलवे पुलिया के पास वाहन को रोककर कार्रवाई की।

नवानगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि स्क्रैप चोरी की इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे, स्क्रैप किसके निर्देश पर वाहन में लोड किया गया था तथा इसे कहां बेचने ले जाया जा रहा था। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Mp News Online को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google